PICS: बर्थ-डे गर्ल एमी 16 की उम्र में ही हो गई थी पापुलर, कुछ ऐसी है इंस्टा पर उनकी Life

1/31/2019 5:06:15 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस और ब्रिटिश मॉडल एमी जैक्सन आज अपना 27वां बर्थ-डे सैलिब्रेट कर रही है। अपनी खूबसूरती और हॉटनेस से सबको दीवाना बनाने वाली एमी अब तक कई फिल्मों में काम कर चुकी है। एमी के जन्मदिन के खास मौके पर एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है।

 

 

ये तस्वीर लगभग 10 साल पुरानी है। इसमें एमी रैड कलर की बिकिनी में नजर आ रही है। दरअसल ये तस्वीर उन दिनों की है जब एमी जैक्सन ने 2009 मिस टीन वर्ल्ड का खिताब जीता था। उस वक्त एमी महज 16 साल की थी। वहीं 2010 में उन्होंने मिस लीवरपूल टाइटल जीता था। 

 

 

बता दें कि एमी जैक्सन ने बॉलीवुड में अभी तक 'सिंह इज ब्लिंग', 'आई', 'फ्रिकी अली' और '2.0' जैसी फिल्में की है। एमी की फिल्म '2.0' साल 2018 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। फिल्म ने 700 करोड़ से उपर का आकड़ा पार कर लिया था। फिल्म में एमी जैक्सन के रजनीकांत और अक्षय कुमार मेन लीड में थे।
 

Konika