अमूल इंडिया ने अमिताभ बच्चन के ऊपर बनाया टॉपिकल, ''कौन बनेगा करोड़पति'' की हॉट सीट पर बैठे आए नज़र

9/29/2019 2:14:22 AM

मुंबईः बॉलीवुड के महानायक यानि कि अमिताभ बच्चन इन दिनों दादा साहब फाल्के अवॉर्ड को लेकर काफी सुर्खियोें में बने हुए हैं। जानकारी के लिए बता दें अमिताभ को उनके करियर के 50वें साल में भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान दादा साहब फाल्के अवॉर्ड मिलने जा रहा है। 5 दशकों से सिल्वर स्क्रीन पर उम्दा रोल्स से एंटरटेन कर रहे अमिताभ बच्चन 76 साल की उम्र में भी एक्टिव हैं। उन्हें सदी के महानायक का टैग दिया गया है।

24 सितंबर को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड की घोषणा सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने की। इसके बाद से सभी अपने-अपने तरीके से बिग बी को बधाई दे रहे हैं। अब लगभग हर बड़े मुद्दे पर अपनी क्रिएटिविटी दिखाने वाले अमूल इंडिया ने उन्हें आदरांजलि दी है। 

अमूल इंडिया ने बिग बी के ऊपर एक टॉपिकल ट्विटर पर शेयर किया है। इसमें महानायक अपने पॉपुलर शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की हॉट सीट पर नजर आ रहे हैं। उन्हें फॉर्मल डार्क ब्लू सूट और फ्रेंच दाढ़ी में दिखाया गया है।

उनके सामने खड़ी अमूल गर्ल उन्हें अपनी कंपनी का बटर ऑफर कर रही है। टॉपिकल में सबसे ऊपर लिखा है, 'एक और विजय।' बैकग्राउंड में दादा साहब फाल्के अवॉर्ड की ट्रॉफी नजर आ रही है।  

Pawan Insha