अमूल ने खास अंदाज में दी विराट और अनुष्का को प्रेग्नेंसी की बधाई, कहा-वीरुष्का ऑन दा वे

8/29/2020 2:34:33 PM

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकटर विराट कोहली बहुत जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। इस की खबर विराट और अनुष्का ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी। शेयर फोटो में एक्ट्रेस ब्लैक ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई और विराट पास में खड़े हैं। जिसके बाद से कपल को लगातार बधाईयां मिल रही हैं। कपल से ज्यादा खुशी फैंस को हो रही है। विराट और अनुष्का द्वारा शेयर किए गए प्रेग्नेंसी पोस्ट ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह सबसे ज्यादा लाइक करने वाला पोस्ट बन गया है। हाल ही में अमूल कंपनी ने खास तरीके से विराट और अनुष्का को शुभकामनाएं दी हैं। 

PunjabKesari
 अमूल ने अपने सोशल मीडिया पर विरूष्का के लिए खास अपने एडवर्टाइज़मेन्ट में शुभमामनाएँ दी हैं। अमूल ने एक पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा- वीरुष्का ऑन दा वे। बटर फॉर बेटा और बेटी। पोस्ट की हुई तस्वीर में  विराट को क्रिकेट का बल्ला पकड़े देखा जा सकता हैं जिस पर टेडी बियर का स्टीकर लगा हुआ है। इस तस्वीर में विराट और अनुष्का को एक एनिमेटेड किरदार की तरह दिखाया गया है। जो काफी क्यूट नज़र आ रहा है।

PunjabKesari
बता दें कि विराट और अनुष्का ने साल 2017 में इटली में शादी रचाई थी। दोनों ने लम्बे समय तक एक -दूसरे को डेट किया था। अनुष्का करीब 4 महीने की प्रेग्नेंट हैं। उनका बेबी 2021 की जनवरी में आ रहा है

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News