Amul ब्रैंड हुआ दीपिका-ऐश्वर्या के Cannes लुक का दीवाना, अनोखे अंदाज में की तारीफ

5/24/2019 2:26:46 PM

मुंबई: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 में हॉलीवुड और बॉलीवुड हसीनाएं रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरती नजर आईं। इस इंटरनेशनल इवेंट में दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय बच्चन, सोनम कपूर, कंगना रनौत और हिना खान समेत कई एक्ट्रेसेस ने अपने ग्लैमरस और हॉट लुक से सबको इंप्रेस किया। 

हाल ही में अब कान्स में दीपिका और ऐश्वर्या के लुक को लेटेस्ट ऐड में डेयरी ब्रैंड अमूल ने बेहद ही अलग और क्यूट अंदाज में पेश किया है। अपने इस ऐड में अमूल ने जहां दीपिका के लाइट ग्रीन ट्यूल लुक को शामिल किया है। वहीं, ऐश्वर्या के फिश-कट गाउन लुक का इस्तेमाल किया है। इसके साथ इस ब्रैंड ने उनके लुक की तारीफ में बेहद प्यारा और अनोखा टैगलाइन भी लिखा है।

इस टैगलाइन में इस ब्रैंड ने बॉलीवुड के एवरग्रीन गाने ‘गोरी तेरा गांव बड़ा प्यारा’ को ट्विस्ट देते हुए लिखा है, ‘गोरी तेरा गाउन बड़ा न्यारा।’ इस ऐड में दीपिका और ऐश्वर्या के कान्स 2019 लुक को ब्रैंड ने अपने सिग्नेचर अमूल गर्ल के साथ प्रेजेंट किया है। अमूल के इस नए ऐड को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब इस ब्रैंड ने ऐसा कुछ किया है। ये ब्रैंड हर बार अपने इस अनोखी सोच से लोगों की तारीफें पाता है। अमूल स्टार्स की फिल्मों के बेहद यूनिक आईडिया दिखाता है। 

Neha