बाय-बाय 2020: अमृता से लेकर करणवीर के घर इस साल गूंजी किलकारियां, सेरोगेसी के जरिए मां बनी शिल्पा

12/25/2020 5:59:50 PM

मुंबई. साल 2020 के अलविदा कहने में कुछ ही दिन बचे हैं। इस साल कई स्टार्स ने शादी रचाई और कई स्टार्स ने अपने घर में नन्हे मेहमानों का स्वागत किया। इन नन्हे मेहमानों ने आकर अपने स्टार माता-पिता की जिंदगी को और खुशनामा बना दिया। लोग इन स्टार किड्स की एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार करते हैं। इनकी तस्वीर  सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है। आइए आज हम आपको बताएंगे कि 2020 में किन स्टार्स के घर किलकारियां गूंजी।

 

करणवीर बोहरा


टीवी एक्टर करणवीर बोहरा के घर 21 दिसंबर को नन्ही किलकारी गूंजी। एक्टर की पत्नी टीजे सिद्धू ने बेटी को जन्म दिया। करणवीर ने बहुत बच्ची के जन्म से बहुत खुश हैं। एक्टर इस बच्ची के जन्म से तीन बेटियों के पिता बन गए हैं।


अनस राशिद


शो दीया और बाती फेम एक्टर अनस राशिद इस साल 18 दिसंबर को दूसरे बार पिता बने हैं। उनके घर बेटे ने जन्म लिया है। जिसका नाम उन्होंने खाबिब अनस राशिद रखा।


आकाश और श्लोका अंबानी


आकाश और श्लोका अंबानी भी इसी साल 10 दिसंबर को पेरेंट्स बने हैं। मुकेश अंबानी की बहू श्लोका ने बेटे को जन्म दिया। जिसका नाम उन्होंने पृथ्वी रखा।


अमृता राव और आरजे अनमोल


फिल्म विवाह फेम अमृता राव भी इसी साल 2 नवंबर को मां बनी है। शादी के चार साल बाद एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया। अमृता और अनमोल ने मिलकर बेटे का नाम वीर रखा।


नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या


इसी साल बिग बॉस फेम नताशा स्टेनकोविक और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के घर 30 जुलाई को बेटे ने जन्म लिया। इस खुशखबरी की जानकारी हार्दिक ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। कपल ने बेटे का नाम अगस्तय रखा।


शिखा सिंह और करण शाह


शो कुमकुम भाग्य फेम शिखा सिंह ने भी इसी साल 16 जून को बेटी को जन्म दिया। शिखा ने कुमकुम भाग्य में आलिया मेहरा का किरदार निभाया। शिखा के पति करण शाह एक पायलट हैं। शिखा और करण ने मिलकर अपनी बेटी का नाम अलायना रखा है।


एकता कौल और सुमित व्यास


टीवी स्टार्स एकता कौल और सुमित व्यास भी इसी साल 4 जून को पेरेंट्स बने। एकता कौल ने पहने बच्चे को जन्म दिया। कपल ने मिलकर बच्चे का नाम वेद रखा।


डिंपी गांगुली और रोहित रॉय


शो बिग बॉस की कंटेस्टेंट रही डिंपी गांगुली ने भी इसी साल 11 अप्रैल को बेटे को जन्म दिया। डिंपी गांगुली और रोहित रॉय ने मिलकर बेटे का नाम आर्यन रॉय रखा। कपल की पहले एक बेटी भी है।


स्मृति खन्ना और गौतम गुप्ता


टीवी शो मेरी आशिकी तुमसे ही फेम स्मृत्ति खन्ना ने इस साल 15 अप्रैल को बेटी को जन्म दिया। जिसकी तस्वीर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी।


दीया चोपड़ा और रिची मेहता


टीवी एक्ट्रेस दीया चोपड़ा और उनके पति रिची मेहता इसी साल 6 अप्रैल को दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं। इस बार भी दीया ने बेटी को ही जन्म दिया है।


निराली मेहता और रुस्लान मुमताज


टीवी शो बालिका वधु फेम रुस्लान मुमताज के घर इसी साल 26 मार्च को बेटे ने जन्म लिया। एक्टर की वाइफ निराली मेहता है। कपल ने क्यूट बेबी का नाम रायन रखा।


शिल्पा शेट्टी और राज कुद्रां


इस साल शिल्पा शेट्टी और राज कुद्रां के घर भी 15 फरवरी को नन्ही परी ने जन्म लिया। शिल्पा सेरोगेसी के जरिए दूसरी बार मां बनी। शिल्पा ने अपनी प्यारी बेटी का नाम समीषा रखा।


लिसा हेडन और डिनो लालवानी


एक्ट्रेस लिसा हेडन और पति डिनो लालवानी भी इसी साल 15 फरवरी को दूसरी बार माता-पिता बने हैं। कपल को दूसरे बेटे का आशीर्वाद मिला। 


कल्कि कोचलिन


एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन ने इसी साल 7 फरवरी को एक बच्ची को जन्म दिया। एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड हर्शबर्ग के साथ बेटी की तस्वीर भी शेयर की थी।


प्रसन्न और स्नेहा


एक्टर प्रसन्ना और स्नेहा इस साल जनवरी में पेरेंट्स बने। प्रसन्ना ने तस्वीर शेयर कर कहा था कि एंजल आ गई। उनका एक बेटा विहान भी है।

Parminder Kaur