शादी की 5वीं सालगिरह पर अमृता राव और आरजे अनमोल का नेक फैसला, जरूरतमंदों को डोनेट करेंगे ऑक्सीजन सिलेंडर

5/15/2021 5:36:24 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. आज बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस अमृता राव और आरजे अनमोल की वेडिंग एनिवर्सरी है। 15 मई को कपल अपनी शादी की 5वीं सालगिरह  मना रहा है। इस मौके पर कपल एक बेहद नेक काम किया है। अमृता और अनमोल ने अपने इस खास दिन पर जरूरतमंद लोगों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर डोनेट का फैसला किया है।

PunjabKesari


इस मौके पर अमृता राव ने अपने ट्विटर पर पति आरजे अनमोल के साथ बीच थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने लिखा, 'आज हमारी शादी की सालगिरह पर हम जरूरतमंद लोगों को सिलेंडर डोनेट करने का कमिटमेंट करते हैं। हमारी ऑक्सीजन आर्मी निहान पुरोहित के जी पे नं- 9004339996 से सपंर्क करें। हम आप सभी से समाज और राष्ट्र की सेवा में आपकी शुभकामनाओं को बदलने का आग्रह करते हैं।'

 

बता दें, अमृता राव और अनमोल ने शादी से पहले सात साल तक एक-दूसरे को डेट किया था और 15 मई 2016 में शादी रचाई थी। शादी के चार साल बाद कपल को एक बेटा हुआ, जिसका नाम वीर है। कपल अक्सर अपने बेटे संग तस्वीरें इंटरनेट शेयर करता रहता है।

 

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News