किचन गार्डन रेस्टोरेंट में स्पॉट हुई अमृता अरोड़ा, यूं बनाया लोगों को अपना दीवाना

9/26/2019 11:56:34 AM

बॉलीवुुड तड़का टीम.  मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा अपनी खूबसूरती की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करते ही उसे ढेरों लाइक्स मिलतें है। अमृता की फोटो बताती है कि अमृता बाहर घूमने और खाने की कितनी शौकीन है। अक्सर अमृता को कई फोटोज में अपने फ्रैंड्स के साथ घूमते या डिनर पर जाते देखा जाता है। अमृता अपनी हर डेट और डिनर की फोटोज से अपने फैंस को अपडेट रखती है। 


हाल ही में अमृता को मुंबई के किचन गार्डन रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट होते देखा गया। इस कैजुअल लुक में अमृता बेहद आकर्षित लग रही हैं। अमृता ने इस दौरान सिंपल ब्लैक कलर की जीन्स टॉप पहना है और एक हाथ में येलो पर्स जबकि दूसरे हाथ में ब्राउन कलर का बैग कैरी किया है। 

ब्लैक ड्रैस के साथ अमृता ने व्हाइट शूज पहन रखे हैं। इस ब्यूटीफुल लुक में अमृता के चेहरे पर रेड कलर का चश्मा और साफ्ट ब्लैक हेयर की पोनी में उसकी खूबसूरती लोगों को अपना दीवाना बना रही है। इस आकर्षित लुक में मीडिया के सामने अमृता ने एक से एक जबरदस्त पोज दिये।


करियर की बात करें, तो काफी लंबे समय से फिल्मों से गायब रहने वाली अमृता 2004 में फिल्म 'गर्लफ्रैंड' में नजर आई थी। इस फिल्म में अमृता ने लेस्बियन को रोल किया था। फिल्म काफी पापूलर रही थी।

अमृता ने 2009 में शकील लदाक से शादी रचाई और उसके बाद कभी फिल्मों में नज़र नहीं आईं। फिल्मों में न रहने के बावजूद भी अमृता को अक्सर करीना कपूर, करिश्मा कपूर और मलाइका अरोड़ा के साथ पार्टियों में देखा जाता है। 

Smita Sharma