पति के साथ अमृता का स्टाइलिश अंदाज, रेड लुक ने किया इम्प्रेस

10/28/2019 1:44:58 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा को अक्सर अपने पति और गर्ल गैंग के साथ रेस्टोरेंट या पार्टीज में स्पॉट किया जाता है। हर बार एक्ट्रेस अपने लुक से फैंस के दिलों पर कहर करती हैं। रविवार रात अमृता को पति शकील लदाक के साथ अनिल कपूर की दिवाली पार्टी में स्पॉट किया गया, जहां दोनों ने बाकी स्टार कपल्स के साथ खूब मस्ती की। 

पार्टी में एक्ट्रेस ने रेड कलर के हैवी लहंगे में पति के साथ धांसू एंट्री की।

रेड लहंगे के साथ एक्ट्रेस ने रेड कलर का दुप्पटा भी कैरी किया हुआ है।

मिनिमल मेकअप,न्यूड लिपस्टिक और कलरड हेयर्स की पोनी एक्ट्रेस के लुक को कम्पलीट कर रहे हैं।

वहीं एक्ट्रेस के पति शकील लदाक ब्लैक कुरते पैजामे में अमृता को कंपनी दे रहे है। रेड और ब्लैक कलर के कॉम्बिनेशन में कपल जबरदस्त दिखाई दे रहे हैं। 


काम की बात करें, तो अमृता इन दिनों फिल्मी दुनिया से दुरी बनाए हुए हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ पर ज्यादा ध्यान देती हैं और फ्रैंड्ज के साथ पार्टीज में खूब एंजॉय करती हैं।   

Smita Sharma