रिया के बाद अब सामने आईं अमृता अरोड़ा की खूबसूरत तस्वीरें, लहंगा लुक कैरी कर शिबानी-फरहान की शादी अटैंड करने पहुंची एक्ट्रेस

2/19/2022 2:26:12 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. लंबे इंतजार के बाद आखिरकार वो दिन आ ही गया, जब फरहान अख्तर अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी संग सात फेरे लेने जा रहे हैं। कपल आज मुंबई के खंडाला फार्महाउस में शादी के बंधन में बंधेगा। दोनों की शादी में मेहमान पहुंचना शुरू हो गए हैं। इसी बीच कपल की शादी अटैंड करने पहुंची अमृता अरोड़ा की गॉर्जियस तस्वीरें सामने आई हैं, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।


लुक की बात करें तो इस दौरान पेस्टल पिंक लहंगे में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं, जिसके ऊपर व्हाइट कलर की कढ़ाई की हुई है। लहंगे को एक्ट्रेस ने मैचिंग दुपट्टा के साथ स्टाइल किया है और हाथ में हैंड पर्स कैरी किया हुआ है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ETimes (@etimes)

मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से लुक को को कंप्लीट करती अमृता की खूबसूरती देखते ही बन रही है। शिबानी की शादी के लिए जा रही एक्ट्रेस मीडिया के कैमरे के सामने जबरदस्त पोज दे रही हैं।


बता दें, इससे पहले बेस्टी शिबानी की शादी में पहुंची रिया चक्रवर्ती भी व्हाइट लहंगे में लाइमलाइट चुराती नजर आईं।

 

 

Content Writer

suman prajapati