Photos: बर्थडे पर गर्लगैंग संग अमृता अरोड़ा की मस्ती, हाथों में वाइन गिलास थाम यूं चिल करती दिखीं हसीनाएं

2/1/2021 11:50:39 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा ने बीते रविवार अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर उन्होंने घर पर शानदान बर्थडे पार्टी होस्ट की। अमृता की गर्लगैंग करीना कपूर, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा ने पार्टी में शामिल होकर चार-चांद लगाए। अब गर्लगैंग के साथ एक्ट्रेस के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। जिन्हें फैंस तेजी से लाइक कर रहे हैं। 


बहन अमृता के बर्थडे की तस्वीर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, चाय, चाट एवं चैट...बर्थडे गर्ल अमृता अरोड़ा के साथ। 


इसके अलावा अमृता अरोड़ा के बर्थडे सेलिब्रेशन की और भी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें बर्थडे गर्ल के साथ बहन मलाइका अरोड़ा, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, महीप कपूर, सीमा खान, नताशा पूनावाला और मनीष मल्होत्रा चिल करते नजर आ रहे हैं। अमृता गर्लगैंग के साथ मस्ती भरे पोज दे रही हैं। 

 


लुक की बात करें तो पार्टी में बर्थडे गर्ल ग्रीम आउटफिट में स्टनिंग नजर आईं। वहीं करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा और नताशा पूनावाला वाइट ड्रेस में ग्लैमरस लग रही हैं। प्रेग्नेंट करीना कपूर प्रिंटेड ड्रेस ने खूबसूरत दिखीं। 


 
 

suman prajapati