अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी की फिल्म ‘पागल'' का बदला नाम

10/30/2019 8:43:47 PM

मुंबईः बॉलीवुड के खलनायक अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी फिल्मों में डेब्यू करने जा रहे हैं। जी हां, हाल ही में खबरेंं आईं थी कि वह फिल्म ‘पागल' से बॉलीवुड में एंट्री करेंगे। लेकिन अब इसी फिल्म को लेकर खबरें आ रही हैं कि इस फिल्म का नाम ‘पागल'  से बदल कर ‘ये साली आशिकी' रख दिया गया है। 

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की आपत्ति की बाद ‘पागल' फिल्म का नाम बदलकर ‘ये साली आशिकी' कर दिया गया है। फिल्म निर्माता जयंतीलाल गडा ने यह जानकारी दी। यह फिल्म 22 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। 

गडा ने बताया, ‘‘ पहले इस फिल्म का नाम ‘पागल' था लेकिन प्रमाणन बोर्ड को इसमें कुछ आपत्ति थी।

उन्होंने महसूस किया कि यह नाम कुछ लोगों को ठेस पहुंचा सकता है और उन्होंने हमें इसे बदलने को कहा था। इसके बाद हमने इसका नाम बदलकर ‘ये साली आशिकी' रख दिया जो कि फिल्म की कहानी से मेल खाता है।'' 

Pawan Insha