तबीयत बिगड़ने के बाद पुणे के दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल में एडमिट अमोल पालेकर, पत्नी बोलीं- उनकी सेहत में पहले से सुधार

2/10/2022 10:58:34 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर और फिल्म निर्देशक अमोल पालेकर की सेहत ठीक नही है। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। उनकी खराब तबीयत की पुष्टी उनकी पत्नी संध्या गोखले ने की है और साथ ही कहा कि चिंता करने की कोई बात नहीं है।  

 

अमोल पालेकर की पत्नी ने बताया कि अनोल पालेकर को उनकी पुरानी बीमारी के इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। 10 साल पहले भी उन्हें इसी बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, अब उनके स्वास्थ्य में पहले से काफी सुधार हुआ है।


बता दें, अमोल पालेकर 70 और 80 के दशक के चर्चित एक्टर हैं। उन्होंने गोलमाल, घरोंदा, रंग-बिरंगी, श्रीमान श्रीमती, रजनीगंधा, चितचोर, नरम गरम, भूमिका, छोटी सी बात, सावन जैसे कई फिल्मों में अपने किरदार से लोगों के दिलों में खास पहचान बनाई है।


एक्टिंग के अलावा उन्होंने कई फिल्मों को भी डायरेक्ट किया है। साल 1981 में मराठी फिल्म 'आक्रित' से अमोल ने डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा था। उनकी आखिरी डायरेक्टेड फिल्म 'पहेली' है।  

Content Writer

suman prajapati