अमिताभ ने हॉस्पिटल से वापस आते ही ''बहू'' ऐश्वर्या के लिए किया खास ट्वीट, लिखी ये बात

10/19/2019 4:11:16 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। एक्टर अमिताभ बच्चन को शुक्रवार रात मुंबई के नानावती अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एक्टर को व्हाइट और रेड जैकेट पर व्हाइट कैप लगाए घर जाते देखा गया। उनके साथ बेटे अभिषेक और पत्नी जया बच्चन भी थीं।


इलाज के दौरान अमिताभ बच्चन अपनी फैमिली को मिस कर रहे थे। ट्विटर पर सक्रिय रहने के दौरान उन्होंने 'बहू' ऐश्वर्या के लिए एक ट्वीट किया, हालांकि उन्होंने ट्वीट में ऐश्वर्या का नाम नहीं लिखा है। अमिताभ ने ट्वीट में लिखा- 'लोग अक्सर कहते हैं, 'और ये है, हमारी घर की बहू' ये नहीं कहते की 'और ये घर हमारी बहू का है'!  उनके इस ट्वीट को उनके फैंस शेयर कर रहे हैं और जबरदस्त रिएक्शन दे रहे हैं। 

जानकारी के अनुसार, उन्हें मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, अमिताभ सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय थे। घर लौटने के बाद, एक्टर ने अपने फैंस के प्यार के लिए अपने ब्लॉग पर एक लंबा नोट भी पोस्ट किया। अपने बर्थडे पर उन्होंने घर के बाहर लाइन में लगे फैंस की तस्वीरों के साथ, इस खास दिन पर पोती आराध्या के साथ बिताए समय की तस्वीरें भी शेयर की थीं।
 

Edited By

Akash sikarwar