'जमीन को हुआ तब गुमान, जब चांद पर हमने लिखा जय हिंदुस्तान..चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से खुश अमिताभ ने लिखी कविता

8/24/2023 11:35:31 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. अब चंदा मामा हमसे दूर नहीं..भारत ने 23 अगस्त को चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग के साथ इतिहास रच दिया है। बुधवार शाम 6:04 पर चंद्रयान-3 ने चंद्रमा पर सक्सेसफुल लैंडिंग की। इस दौरान हर भारतीय के चेहरे पर गर्व और खुशी एक साथ देखने को मिली। वहीं, बॉलीवुड सितारे भी इस ऐतिहासिक पल को खूब एंजॉय करते दिखे। इसी बीच बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने इसरो को उनकी सराहनीय उपलब्धि के लिए सलाम करते हुए एक कविता पढ़ी।

 

अमिताभ बच्चन अपनी कविता में कहते हैं, “ये सजता, संवरता निखरता ये देश, जैसे कोई दुल्हन बदलती हो भेष, ये वादे इरादे ये कसम ये नईं, ये मेहनत, मशक्कत ये खुद पे यकीन, यही है यही है सुनहरा सा भारत, हवा में हुनर है, फिजा में महारत, जमीन को फलक को हुआ तब गुमान, लिखा चांद पर हमने जय हिंदुस्तान, लहर है सहर है ये बदलाव की, वतन के जतन से सजे ख्वाब की, जता दो बता दो कि तुम कम नहीं, विजय का लहराना है परचम यही। जहां तुम खड़े हो वहीं हो शुरू, बना दो तुम भारत को सब का गुरू, अमर वो, अटल वो अमिट दास्तान, जिसके पन्नों पर लिखा हो जय हिंदुस्तान, जय हिंद।”

 

अमिताभ बच्चन की ये कविता फैंस को खूब पसंद आ रही है और यूजर्स कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।


 

Content Writer

suman prajapati