अमिताभ से लेकर सलमान खान तक, बॉलीवुड स्टार्स ने इस अंदाज में दी फैंस को बकरीद की मुबारकबाद

8/1/2020 4:26:45 PM

मुंबई. आज पूरा देश ईद-उल-अजहा मना रहा है। बॉलीवुड स्टार्स ने भी सोशल मीड‍िया के जर‍िए अपने फैंस को बकरीद की मुबारकबाद दी है। अमिताभ बच्चन, सलमान खान, अनुपम खेर ने ट्वीट कर फैंस को ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं दी हैं।

अमिताभ बच्चन ने एक तस्वीर के साथ बकरीद की मुबारकबाद दी।  अमिताभ बच्चन के इस सोशल मीडिया पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर लिखा-'आप सभी को ईद-उल-अजहा की बहुत बहुत मुबारक। आज का दिन आपके जीवन में बहुत खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और अमन लाए।'


कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान ने अपने तीनों बच्चों की एक तस्वीर साझा की। इसके साथ उन्होंने लिखा, क्या लगता है आपको इस साल नो ईदी। और ईद पर लंच पार्टी भी नहीं। 2020 की वजह से... खैर ईद मुबारक।


एक्टर सलमान खान ने अपनी एक तस्वीर के साथ प्रशंसकों को बकरीद की बधाई दी है। सलमानकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
उर्मिला मातोंडकर लिखा- 'सभी को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद।'
अभिनेता मनोज बाजपेयी ने बकरीद की बधाई दी।

Edited By

suman prajapati