टीना अंबानी के बेटे की शादी: साड़ी लुक में छाईं हेमा मालिनी-जया बच्चन,पगड़ी लगाए खूब जचे बिग बी

2/22/2022 1:07:49 PM

मुंबई: बिजनेसमैन अनिल अंबानी और एक्ट्रेस टीना अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी ने हाल ही में गर्लफ्रेंड कृशा शाह संग मुंबई में धूमधाम से शादी की। कपल ने 20 फरवरी को परिवार और दोस्तों के बीच सात फेरे लिए।

PunjabKesari

अनिल अंबानी के कफ परेड होम सी विंड में हुई इस शादी में बच्चन-कपूर फैमिली, हेमा मालिनी, सुनील शेट्टी समेत कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की।शादी की कई तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

अनिल अंबानी के बेटे की शादी में अमिताभ बच्चन एकदम डैशिंग लुक में पहुंचे। उन्होंने क्रीम शेरवानी पहनी थी। शेरवानी के साथ उन्होंने पगड़ी पहन रखी थी जो उनपर खूब जच रही थीं। इस तस्वीर में वह गेस्ट संग पोज दे रहे हैं।

PunjabKesari

इस दौरान हेमा मालिनी और जया बच्चन की तस्वीर ने खूब सुर्खियां बटोरी। शादी में जया बच्चन जहां गोल्डन बोर्डर वाली रेड साड़ी में दिखीं। वहीं हेमा मालिनी मल्टीकलर की साड़ी में खूब जचीं। दोनों लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले के साथ मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं। 

PunjabKesari

सफेद कुर्ता सूट में सुनील शेट्टी बेहद हैंडमस लग रहे थे।

PunjabKesari

जय अनमोल ने अपने जन्मदिन के मौके पर दिसंबर 2021 में कृशा शाह के साथ सगाई की थी।अनमोल काफी शर्मीले स्वभाव के हैं और इसलिए वह मीडिया के सामने आना पसंद नहीं करते हैं।

PunjabKesari

वहीं कृशा शाह की बात करें तो वह  एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से सामाजिक नीति और विकास में डिग्री हासिल की है और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में राजनीतिक अर्थव्यवस्था की पढ़ाई की है। वह ‘लव नॉट फियर’ कैंपेन की अधिवक्ता हैं और अपने भाई मिशाल शाह के साथ कृशा ‘डिस्को’ नाम की एक कंपनी चला रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News