आइसोलेशन में भी नहीं बदली अमिताभ की डेली रुटीन, बिग बी ने फैंस को दी बर्थडे की शुभकामनाएं

7/13/2020 12:05:47 PM

मुंबई: महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। अमिताभ के अलावा अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और आराध्या भी कोरोना की चपेट में हैं। अमिताभ और अभिषेक जहां मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। वहीं ऐश और आराध्या घर पर भी सेल्फ आइसोलेश पर हैं। अमिताभ की हेल्थ अपडेट की बात करें तो उनकी हालत स्थिर है। वहीं आइसोलेशन वार्ड में होने के बावजूद अपना डेली रुटीन जारी रख रहे हैं।

PunjabKesari

बिग बी अब भी हर दिन की तरह अपनी एक्सटेंडेड फैमिली यानी फैंस, कलीग्स, पत्रकारों और दोस्तों को बर्थडे की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसके अलावा वह अपने ब्लॉग को अपडेट कर रहे हैं।

PunjabKesari

रविवार रात उन्होंने अपनी ब्लॉग में लिखा-'बर्थडे- मनोज कुमार ओझा, तरन घंटासला। सोमवार, 13 जुलाई। दोनों को जन्मदिन की शुभकामनाएं। हमेशा। आप हमेशा खुश रहें।'

PunjabKesari

इसके साथ ही बिग बी ने उनके लिए दुआ कर रहे फैन्स का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा है, 'मेरे प्रिय चाहनेवालों, अभिषेक, ऐश्वर्या, आराध्या और मेरे लिए आपकी चिंता, प्रार्थना और तेजी से रिकवरी के लिए शुभकामनाओं ने मुझे कृतज्ञता से भर दिया है। आप सभी का धन्यवाद।'

PunjabKesari

जानकारी के लिए बता दें कि उनके रविवार को हुए कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आज आएगी। नानावटी हॉस्पिटल की ओर से बताया गया कि अमिताभ और अभिषेक दोनों की हालत स्थिर है। दोनों आइसोलेशन वार्ड में अलग-अलग कमरों में हैं और दोनों के लक्षण हल्के हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News