अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं ऐश्वर्या और आराध्या तो रो पड़े अमिताभ बच्चन, बोले ''मैं रोक न पाया अपने आंसू''
7/28/2020 2:18:24 PM
मुंबई. सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे 11 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके दूसरे दिन ही उनकी बहू एंड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और पोती आराध्या बच्चन भी कोरोना संक्रमित हो गई थी और उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती किया गया था। अब हाल ही उनकी बहू और पोती की कोरोना रिपो्र्ट नेगेटिव आने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इस बात की जानकारी बिग बी ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
अमतिाभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐश्वर्या राय और आराध्या की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''अपनी छोटी बिटिया और बहुरानी को अस्पताल से मुक्ति मिलने पर मैं रोक अपने आंसू ना पाया। प्रभु तेरी कृपा अपार , अपरम्पार.''
बता दें अमिताभ बच्चन को कोरोना से जंग लड़ते हुए आज पूरे 18 दिन हो गए है और अब भी वो अस्पताल में भर्ती हैं। बिग बी आए दिन सोशल मीडिया पर यूजर्स अमिताभ के प्रति नफरत भरे मैसेज भेजकर बिग बी और उनके चाहने वालों को परेशान कर रहे हैं। अमिताभ 11 जुलाई से मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं। एक्टर का कहना है वो अपने स्वास्थय संबंधी सारी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ खुद शेयर करते रहेंगे।