अमिताभ के बॉडीगार्ड जितेंद्र का हुआ तबादला,सालाना 1.5 करोड़ रुपए सैलरी मिलने की खबर के बाद एक्शन

8/27/2021 1:41:36 PM

मुंबई: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने 70 के दशक से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। बिग बी से जुड़ी हर खबर चर्चा में बनी रहती है। हाल ही में अमिताभ के बॉडीगार्ड जितेंद्र को लेकर खबर सामने आई थीं। खबर थी कि अमिताभ बच्चन अपने बाॅडीगार्ड को सालाना 1.5 करोड़ रुपए तनख्वाह देते हैं। जितेंद्र शिंदे की कमाई के बारे में जानकर हर कोई हैरान रह गया था।

वहीं इन खबरों के सामने आने के बाद बिग बी के बॉडीगार्ड की ड्यूटी कर रहे मुंबई पुलिस के हेड कांस्टेबल जितेंद्र को भारी खामियाज़ा भुगतना पड़ रहा है। जितेंद्र शिंदे की भारी-भरकम इनकम के बारे में सुनकर महाराष्ट्र पुलिस एक्शन मोड़ में आ गई है। खबरें हैं कि इस मामले में में अब जितेंद्र के खिलाफ डिपार्टमेंटल इंक्वारी शुरू कर दी गई है। इतना ही नहीं मुंबई पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल जितेंद्र शिंदे का तबादला कर दिया गया है।

बता दें कि  जितेंद्र साल 2015 से अमिताभ बच्चन की सुरक्षा कर रहे हैं। इसके साथ ही वह अपनी खुद की भी सुरक्षा एजेंसी चला रहे थे। इस बात की जानकारी जब प्रशासन को हुई तो मामला पुलिस कमिश्नर तक पहुंच गया।

ऐसे में मुंबई पुलिस कमिश्नर हेमंत नागराले ने जितेंद्र शिंदे का तबादला कर दिया। मुंबई पुलिस ने भी जितेंद्र के ट्रांसफर को एक रूटीन प्रकिया बताया है। पुलिस के मुताबिक- किसी भी पुलिस वाले की पोस्टिंग एक जगह पांच साल से ज्यादा नहीं हो सकती।

वहीं जितेन्द्र शिंदे ने भी मुंबई पुलिस के सामने अपना पक्ष रखा है। जितेन्द्र ने पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी है कि वह अपनी एक सिक्योरिटी एजेंसी भी चलाते हैं। उनकी सिक्योरिटी एजेंसी कई सेलिब्रिटीज़ को सुरक्षा मुहैया करवाती हैं। हांलाकि यह सिक्योरिटी एंजेसी उनकी पत्नी चलती है और ये पूरा बिजनेस भी उन्हीं के नाम पर है। इसके साथ ही जितेंद्र ने इस बात से भी इंकार किया है कि अमिताभ बच्चन उन्हें 1.5 करोड़ की सैलरी देते हैं। 

गौरतलब है कि अमेरिकी एक्टर और निर्माता एलिजा वुड जब अपने एक दौरे के दौरान भारत आए थे तो शिंदे ने उनको भी सुरक्षा प्रदान की थी। बताया जाता है कि उनको ऐसा करने के लिए अमिताभ बच्चन ने ही कहा था। 

Content Writer

Smita Sharma