अमिताभ ने पोती आराध्या को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, शेयर किया क्यूट तस्वीरों का कोलाज

11/16/2020 10:38:58 AM

मुंबई. एक्टर अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या बच्चन का आज जन्मदिन है। आराध्या 16 नवंबर को 9 साल की हो गई है। आराध्या को जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। अमिताभ ने भी खास अंदाज में आराध्या को बर्थडे विश किया है।


अमिताभ ने इंस्टाग्राम पर आराध्या की 1 से 9 साल तक की क्यूट तस्वीरों का कोलाज शेयर किया है। इन तस्वीरों आराध्या बहुत क्यूट नजर आ रही है। इन तस्वीरों में हम देख सकते हैं कि आराध्या किस तरह 1 साल बड़ी होती चली गई। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा-हैप्पी बर्थडे आराध्या...all my love 💕💕💕🌹 फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और आराध्या को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।


बता दें कोरोना वायरस की वजह से आराध्या के जन्मदिन पर ग्रैंड पार्टी नही होगी। एक छोटी सी पार्टी की जाएगी और परिवार और खास दोस्त ही पार्टी में शामिल होंगे।

Parminder Kaur