Independence Day 2021: ''जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी'',आजादी के रंग में रंगे अमिताभ बच्चन समेत ये स्टार्स

8/15/2021 9:56:35 AM

मुंबई: आज भारत अपना 75वां स्वतंत्रा दिवस मना रहा है।  90 साल के लंबे विद्रोह के बाद रक्तपात और राजनीतिक वार्ता के बाद गुलामी की बेड़ियों को तोड़कर 1947 में आज के दिन पंडित जवाहरलाल नेहरू ने स्वतंत्र भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। हमेशा की तरह, लाल किला आजादी के 75 साल के प्रतिष्ठित समारोह का गवाह बनेगा।  

PunjabKesari

आम जनता की तरह ही बॉलीवुड और टेलीविजन के कलाकार भी बहुत ही धूमधाम से आजादी का जशन मनाते हैं। बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में हैं जो अब तक आजादी पर बन चुकी हैं। इस खास मौके पर बी-टाउन इंडस्ट्री के स्टार्स ने भी अपने फैंस को बधाई दी। 

 

 

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा- 'स्वतंत्रा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।'

अजय देवगन

बाॅलीवुड एक्टर अजय देवगन तिरंगे झंडे के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा-'भारतीय झंडे को देख कर सिर्फ कृतज्ञता की भावना सामने आती है। हमारे रक्षा बलों का सम्मान, जिन्होंने हमेशा झंडे का मान रखा है और हमेशा ऊंची उड़ान भरी है, चाहे कुछ भी हो जाए।'

धर्मेंद्र

दिग्गज एक्ट्रेस धर्मेंद्र ने भी अपने फैंस को स्वतंत्रा दिवस की बधाई देते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा-'आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।' 

PunjabKesari

कंगना रनौत

कंगना रनौत ने इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में तिंरगे झंडे के साथ फांसी बनी है। कंगना ने तस्वीर शेयर कर शहीदों को याद करते हुए लिखा-'जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News