अमिताभ बच्चन से लेकर अनुपम खेर ने दी ईस्टर त्योहार की शुभकामनाएं, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

4/4/2021 4:54:15 PM

मुंबई. आज ईस्टर त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है। ये त्योहार ईसाई धर्म के लोग मनाते हैं। यह त्योहार ईसा मसीह के पुर्नजन्म की खुशी में मनाया जाता है। बॉलीवुड स्टार्स भी इसे सेलिब्रेट कर रहे हैं। बॉलीवुड स्टार्स भी सेलिब्रेट कर रहे हैं और फैंस को शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। आइए जानते हैं इन स्टार्स के बारे में...


करण जौहर


बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर ईस्टर की शुभकामनाएं दी है। तस्वीर में 4 सिर नजर आ रहे हैं, जो करण जौहर, रूही, यश और उनकी मां हीरो जौहर के हैं। तस्वीर शेयर करते हुए करण ने लिखा- हैपी ईस्टर, लव द जौहर्स। फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।


अमिताभ बच्चन


एक्टर अमिताभ बच्चन ने भी सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर ईस्टर त्योहार की शुभकामनाएं दी है। तस्वीर में अमिताभ काफी यंग नजर आ रहे हैं और वे अंडे में खड़े हुए हैं।


अनिल कपूर


एक्टर अनिल कपूर ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को ईस्टर त्योहार की शुभकामनाएं दी हैं।


जैकलीन फर्नांडीज


एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज ने भी इंस्टा स्टोरी में तस्वीर शेयर की है। जिसमें उनके सिर्फ पैर नजर आ रहे हैं। जिसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने ईस्टर त्योहार की शुभकामनाएं दी है।


अनुपम खेर

View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

एक्टर अनुपम खेर ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें से एक चूजा अंडे से बाहर निकलता है। इसे शेयर करते हुए अनुपम ने ईस्टर त्योहार की बधाई दी है।


शहनाज गिल


एक्ट्रेस शहनाज गिल ने भी ट्विटर पर अपनी तस्वीर शेयर कर ईस्टर त्योहार की शुभकामनाएं दी है।


सिद्धार्थ शुक्ला


बिग बॉस 13 फेम सिद्धार्थ शुक्ला ने भी ट्वीट कर ईस्टर त्योहार की शुभकामनाएं हैं।

Content Writer

Parminder Kaur