बर्थडे पर फैंस से मिलने जलसा से बाहर निकले बिग बी:माथे पर चंदन...गले में हार और येलो कुर्ते के साथ भगवा शॉल लिए दिखा ऐसा अंदाज

10/11/2023 4:56:19 PM

मुंबई: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन अपनी शानदार एक्टिंग की वजह से फैंस के दिल में बसे हुए हैं। 11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं। देर रात बिग बी के बर्थडे पर उनके फैंस जलसा के बाहर आए। अमिताभ के घर के बाहर हजारों लोग इकट्ठा हुए थे और जिनसे मिलने के लिए बिग बी जलसा के बाहर आए थे। वहीं आज उनके स्पेशल डे पर भी जलसा के बाहर खूब भीड़ देखी गई।

ऐसे में एक बार फिर बिग बी ने फैंस को सरप्राइज दिया। बिग बी फैंस से मिलने जलसा से बाहर आए। इस दिन उनका एक अलग अंदाज देखने को मिला। लुक की बात करें तो अमिताभ येलो कुर्ता और व्हाइट पजामा में हैंडसम दिखे।

उन्होंने माथे पर चंदन, गले में हार डाल रखा था। इतना ही नहीं उन्होंने एक शाॅल भी ओढ़ रखी थी। इस दौरान अमिताभ फैंस की भीड़ में आए और हाथ जोड़ कर उनका धन्यवाद किया। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ के साथ गणपत में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह दीपिका पादुकोण के साथ भी नजर आने वाले हैं। बिग बी इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति 15 होस्ट करते नजर आ रहे हैं।


 

Content Writer

Smita Sharma