अमिताभ बच्चन ने बेचा 42 साल पुराना अपना दिल्ली वाला आलीशान बंगला, 23 करोड़ में फाइनल हुई 'सोपान' की डील

2/3/2022 5:06:22 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपना दिल्ली वाला 42 साल पुराने आलीशान फैमिली बंगले की डील फाइनल कर ली है। एक्टर ने गुलमोहर पार्क की संपत्ति बेच दी है, जहां उनके माता-पिता तेजी बच्चन और हरिवंश राय बच्चन रहते थे। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, इसे 'सोपान' के नाम से जाना जाता है और बिग बी ने इसे बेचकर 23 करोड़ रुपये कमाए हैं।
 


रिपोर्ट्स की मानें तो अमिताभ बच्चन की इस प्रॉपर्टी को नेजोन समूह की कंपनियों के सीईओ अवनी बदर ने 23 करोड़ रुपए में खरीदा है। बिग बी की ये संपत्ति खरीदने वाले अवनी बदर बच्चन परिवार को 35 सालों से जानते हैं। 


अमिताभ बच्चन का यह बंगला 418.05 वर्ग मीटर में फैला है। मुंबई जाने से पहले बिग बी अपने माता-पिता के साथ यहीं रहते थे। इस दो मंजिला आवास को बच्चन परिवार का पहला घर कहा जाता है। 

 

वहां रहने वाले लोगों का कहना है कि जब हरिवंश राय बच्चन यहां रहते थे तब वो इस बंगले में कविता सेशन रखते थे। 


आपको बता दें कि बिग बी इस समय मुंबई में रहते हैं। जहां उनका आलीशान बंगला है, जिसे जलसा के नाम से जाना जाता है। उनके मुंबई में जलसा के अलावा 4 और बंगले भी हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही अयान मुखर्जी की निर्देशित फिल्म ब्रह्मस्त्र में नजर आएंगे, जिसमें उनके अलावा रणबीर कपूर, आलिया भट्ट भी अहम किरदार में शामिल हैं। इसके अलावा उनके पास गुडबाय, द इंटर्न, ऊंचाई जैसी कई प्रोजेक्ट भी पाइपलाइन में है।  

 
 

Content Writer

suman prajapati