अमिताभ ने थ्रोबैक तस्वीर कर फैंस को दी दिवाली की शुभकामनाएं, पत्नी जया बच्चन संग फुलझड़ी जलाते दिखे एक्टर

11/13/2020 1:08:25 PM

मुंबई. भारत में दिवाली का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। बॉलीवुड स्टार्स भी दिवाली को खास अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं। दिवाली से एक दिन पहले छोटी दिवाली होती है इसलिए लोग आज छोटी दिवाली मना रहे हैं। सभी जगह दिवाली की धूम देखने को मिल रही है। स्टार्स फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक्टर अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर पुरानी तस्वीर शेयर कर फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। जो खूब वायरल हो रही है।


शेयर तस्वीर में अमिताभ जया बच्चन और बच्चों के साथ फुलझड़ियां जलाते हुए नजर आ रहे हैं। जया तस्वीर में अमिताभ थामें फुलझड़ी जला रही है। तस्वीर शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा-"दीपावली की शुभकामनाएं।" इस तस्वीर को अब तक 4 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।


काम की बात करें तो अमिताभ इन दिनों 'कौन बनेगा करोड़पति 12' को होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा अमिताभ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक्टर के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी हैं। इसके अलावा अमिताभ 'चेहरे' और 'झुंड' में भी नजर आने वाले हैं।

Parminder Kaur