अमिताभ ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ शेयर की तस्वीर, फैंस ने कमेंट कर कहा-लेजंड

9/26/2020 5:54:09 PM

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अमिताभ अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अमिताभ ने भारतीय किक्रट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ तस्वीर शेयर की है। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।


शेयर तस्वीर में अमिताभ और माही दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा- 'the silent calm of cool' इस तस्वीर पर फैंस ने कमेंट करते हुए दोनों को लेजंड बताया।

बता दें अमिताभ को अगस्त में कोरोना संक्रमण हो गया था। उनके अलावा परिवार में अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद सभी ने कोरोना को मात दी और अपने घर वापस आए थे।

काम की बात करें तो अमिताभ आखिरी बार फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में नजर आए थे। उनकी यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। इसके अलावा अमिताभ 'चेहरे', 'ब्रह्मास्त्र' और 'झुंड' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी यूएई में आईपीएल खेल रहे हैं और चेन्नई सुपरकिंग्स के कैप्टन हैं।
 

Smita Sharma