एक फ्रेम में नजर आईं बच्चन परिवार की तीन पीढि़यां, अमिताभ ने फोटो शेयर कर लिखा- पीढ़ी दर पीढ़ी...
5/31/2019 11:32:21 PM
मुंबईः बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन आजकल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर वह अपने बारें में दिलचस्प जानकारियां भी देते हैं। अब अमिताभ बच्चन ने एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनके परिवार की तीन पीढियां एक ही फ्रेम में नजर आ रही हैं। अमिताभ बच्चन ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें हरिवंश राय बच्चन से लेकर अराध्या बच्चन तक नजर आ रही हैं।
T 3179 - पीढ़ी दर पीढ़ी ; जीवनी की पीढ़ी !!!🙏🙏❤️❤️🌹🌹 pic.twitter.com/BEzoMwVKrH
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) May 29, 2019
इस तस्वीर को शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा, पीढ़ी दर पीढ़ी, जीवन की पीढ़ी। अमिताभ ने जो फोटो शेयर की है उसमें दरअसल, तीन तस्वीरें हैं। एक तस्वीर में हरिवंश राय बच्चन, अमिताभ को गोद में उठाए नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में अमिताभ ने अभिषेक को और तीसरी तस्वीर में अभिषेक ने अराध्या को गोद में लिया है। तस्वीर पर लिखा है एक फ्रेम में तीन जेनरेशन।
T 3178 -
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) May 28, 2019
चेहरे कुछ रंगों से विपरीत ; चेहरे कुछ मन के ना मीत ,
दिखा तो दो हमें उनका वो रूप ; अचल चंचल स्वरूप
समझ जाएँगे हम उनके मन का विचार ; संगठित उनका व्यवहार
वस्त्र ओढ़ लेने से न छुपा पाओगे तुम उन्हें यहाँ
पारदर्शी हैं हम , भार उनका आकार उनका, सिमिट जाएँगे यहाँ ! pic.twitter.com/5aLVacwRwo
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन फिलहाल अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अहम रोल में हैं। डिंपल कपाड़यिा, मौनी रॉय भी फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। इससे पहले अमिताभ फिल्म बदला में नजर आए थे।