खुशी कपूर के बाद अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा ने पब्लिक किया अपना इंस्टा अकाउंट, तेज़ी से बढ़ रही फोलोवर्स की संख्या

12/23/2020 4:41:25 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सोशल मीडिया पर इन दिनों लोग सोशल अकाउंट इंस्टाग्राम पर काफी खुल रहे हैं। इस ऐप में लाइक्स के ऑप्शन के चलते लोगों की पॉपुलेरिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है। बॉलीवुड स्टार्स के लिए अपनी फोटोज और वीडियो को शेयर करने का ये सबसे पसंदीदा ऐप है। इंस्टाग्राम पर स्टार्स की पोस्ट वायरल होते ही उन्हें धड़ाधड़ लाइक्स मिलते हैं। अब हाल ही में श्रीदेवी की छोटी बेटी और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की बहन ने इंस्टाग्राम पर एंट्री कर ली है। वहीं अब अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को पब्लिक कर दिया है। उनके इस फैसले से उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

 

नव्या नवेली नंदा के इंस्टा अकाउंट पब्लिक किए जाने के बाद उनकी बेहद खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं। फैंस इन तस्वीरों को तेजी से लाइक कर रहे हैं। 


नव्या नवेली का इंस्टाग्राम अकाउंट पहले से ही वैरिफाइड है और लेकिन पब्लिक करने के बाद से उनके फॉलोअर्स लगातार बढ़ते रहे हैं।

 

यह खबर लिखे जाने तक उनके 119 के से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं।

 

नव्या को फैंस के अलावा कई सेलेब्रिटीज उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।

 

इन स्टार्स में नीतू कपूर, रणवीर सिंह, सोनम कपूर, कियारा आडवाणी, कनिका कपूर, गौरी खान, सुहाना खान, सोनाली बेंद्रे, अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर, अनन्या पांडे, अथिया शेट्टी, आदर जैन, सारा अली खान, रिद्धिमा कपूर साहनी, अलाया फर्नीचरवाला, अभिषेक बच्चन, वरुण धवन और करीना कपूर जैसे लोग शामिल हैं।

 

 

suman prajapati