अमिताभ बच्चन ने सुनाया किस्सा-प्रेग्नेंसी में डांस करती सरोज खान के साथ हुआ कुछ ऐसा, डर गए थे बिग बी
7/4/2020 10:26:20 AM

मुंबई: कोरियोग्राफर सरोज खान के निधन के बाद इंडस्ट्री के स्टार्स उनके साथ जुड़ी अपनी यादों को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। ऐसे में सदी के नायक अमिताभ बच्चन ने भी उनके साथ काम करने का अनुभव शेयर किया है। बिग बी ने बताया कि फिल्म बंधे हांथ की कोरियोग्राफी के दौरान वह प्रेग्नेंट थीं। उनके गर्भ पर भ्रूण (Foetus) खिसक गया था।
सरोज खान को याद करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा-'जब मैंने शुरुआत की तो सरोज खान उस वक्त के बड़े डांस डायरेक्टर्स की असिस्टेंट थीं। यह बात साल 1973 की फिल्म 'बंधे हाथ' के वक्त की है। इस फिल्म में करोड़ों लोगों के दिलों की धड़कन मुमताज थीं और डायरेक्टर थे ओपी रल्हान। मुमताज की कृपा थी कि वह एक नए स्टार के साथ काम करने के लिए तैयार हो गईं, कहां वो बड़ी स्टार और मैं कुछ भी नहीं।
 
अमिताभ आगे लिखते हैं कि उस समय प्रेग्नेंट सरोज खान डांसरों से घिरी हुई थीं और डांस करते वक्त एक पॉइंट ऐसा आया कि उनका Foetus उनके पेट में शिफ्ट हो गया और उन्होंने बिना शरमाए इसे वापस अपनी जगह कर लिया और डांस करती रहीं।
शगुन में देती थीं सिक्का
अमिताभ बच्चन ने बताया कि- 'सरोज खान कई साल बाद अपनी कला में मास्टर हो गईं थीं। वह भाषा बदलने के साथ ही कोरियोग्राफ बन गईं थीं। सरोज जी जिस भी स्टार के साथ काम करतीं उनके मूव्स फेमस हो जाते थे।जब कोई आर्टिस्ट उनकी देखरेख में अच्छा शॉट देता तो वह उसे किनारे बुलाकर एक सिक्का शगुन में देतीं और पीठ थपथपातीं। अमिताभ ने खुलासा किया कई साल बाद एक गाने में उन्हें भी ऐसा एक सिक्का मिला था जो कि उनके लिए बड़ा अचीवमेंट था। बता दें कि सरोज खान का मुंबई में कार्डिक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
यूथ क्रिकेट के 'Brand Ambassador' कहे जाने वाले शुभमन गिल का शुरुआती जीवन, सुबह 4 बजे जाते थे एकेडमी

Recommended News

CIA प्रमुख विलियम बर्न्स ने बीजिंग में की चीनी नेताओं से मुलाकात

Lok Sabha Election: 2024 की तैयारियों में जुटी सपा, अखिलेश ने संभाला मोर्चा...BJP को हराने के लिए बनाई रणनीति

इजरायल-मिस्र सीमा पर गोलीबारी में 3 इजरायली सैनिकों और मिस्र के 1 सैनिक की मौत

ओडिशा रेल हादसा : भारतीय नौसेना ने 43 कर्मियों की मेडिकल टीम भेजी, 1100 से अधिक घायल