कोविड को मात देकर काम पर लौटे अमिताभ बच्चन, अपडेट शेयर कर बोले-सभी का हाथ जोड़कर धन्यवाद..कल रात नेगेटिव हो गया

9/1/2022 4:17:34 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मेगास्टार अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। दूसरी बार कोरोना की चपेट में आए अमिताभ की रिपोर्ट अब नेगेटिव आ गई है। बिग बी ने पूरी तरह से कोरोना को मात दे दी है और 9 दिन आइसोलेशन में बिताने के बाद वह काम पर लौट आए हैं। इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद फैंस को सोशल मीडिया पर दी है। 

 

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर गुरुवार सुबह अपडेट देते हुए लिखा, 'काम पर वापसी.. आपकी दुआओं के लिए आभारी हूं.. कल रात नेगेटिव हो गया... 9 दिन आइसोलेशन खत्म हो गए, लेकिन 7 दिन ही आइसोलेशन में अनिवार्य हैं।'

 

उन्होंने आगे लिखा, 'सभी को हमेशा की तरह प्यार, क्योंकि आप सभी को मेरी चिंता रहती हैं। परिवार में सभी ने मेरी ध्यान रखा। मैं सभी का हाथ जोड़कर धन्यवाद करता हूं।'

 

काम की बात करें तो इन दिनों अमिताभ बच्चन रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 14' में होस्ट के तौर पर नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वह जल्द ही फिल्म ब्रह्मस्त्र में नजर आएंगे।


 

Content Writer

suman prajapati