अमिताभ बच्चन ने सिंगर बप्पी लहरी को किया याद, बोले- ''धीरे-धीरे सब हमें छोड़ कर चले जाते हैं''

2/17/2022 3:56:33 PM

मुंबई. दिग्गज सिंगर बप्पी लहरी का 15 फरवरी को निधन हो गया। सिंगर के निधन की खबर सुन फैंस और स्टार्स को बहुत बड़ा झटका लगा। फैंस और स्टार्स लगातार बप्पी दा को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अब एक्टर अमिताभ बच्चन ने बप्पी दा को याद किया है।


अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा- 'बप्पी लहरी एक अद्भुत संगीत निर्देशक का निधन .. दुखद और हैरान कर देने वाला है। इतनी जल्दी-जल्दी लोगों के गुजरने की दुखद घटनाओं से सहमा हूं। मेरी फिल्मों में उनके द्वारा गाए गानों को हमेशा याद किया जाएगा। इन गानों को आज की पीढ़ी भी मजे के साथ सुनती, गुनगुनाती और गाती है।'


अमिताभ ने सिंगर के साथ लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर मुंबई वापस जाते समय हुए बातचीत को याद करते हुए लिखा- 'आपकी यह फिल्म बहुत सफल होने जा रही है और जो गीत मैंने अभी दिया है, उसे युगों तक याद रखा जाएगा। वह सही थे ... और उनके घर, रिहर्सल्स और अच्छे अनुभव भी सीख देने वाले हैं। धीरे-धीरे वे सब हमें छोड़ कर चले जाते हैं।' 


बता दें बप्पी लहरी का 69 वर्ष की आयु में मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में ओएसए (ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया) के कारण निधन हो गया। आज सिंगर का अंतिम संस्कार किया गया। बप्पी दा के संस्कार में कई स्टार्स शामिल हुए। 

Content Writer

Parminder Kaur