अमिताभ बच्चन ने मांगी रेमो डिसूजा की सलामती की दुआ, ट्वीट कर बोले- जल्द ठीक हो जाओ

12/14/2020 12:31:38 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया की दुनिया में काफी एक्टिव रहते हैं और कोई न कोई पोस्ट शेयर करते रहते हैं। बिग बी अक्सर अपने दिल की फीलिंग्स को सोशल मीडिया पर जाहिर करते हैं। बीते दिन अमिताभ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मशहूर कोरियोग्राफर और डांसर रेमो डिसूजा के जल्द ठीक होने की दुआ मांगी। अब उनका ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।


दरअसल, रेमो डिसज को बीते दिनों अचानक दिल का दौरा था और वे बेहोश हो गए। इसके तुरंत बाद उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज किया गया। रिपोर्ट्स की मानें तो अब उनकी तबीयत में सुधार है।

 

उनके फैंस सोशल मीडिया पर लगातार उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआएं मांग कर रहे हैं। इसी बीच अमिताभ बच्चन ने रेमो की सलामती की दुआ मांगते हुए ट्वीट कर लिखा, 'जल्दी ठीक हो जाओ रेमो। प्रार्थनाएं..और आपकी दुआओं के लिए शुक्रिया।'


बता दें बिग बी से पहले बी कई स्टार्स ने रेमो डिसूजा के ठीक होने की प्रार्थनाएं कीं। वहीं अब रेमों के लिए किया गया बिग बी का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।

 
 

suman prajapati