एक बार फिर अमिताभ बच्‍चन ने दिखाई दरियादिली, चुकाया 2100 किसानों का लोन

6/12/2019 4:44:16 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने एक बार अपनी दरियादिली दिखाते हुए किसानों की मदद की है। बिग बी ने इस बार 2100 किसानों का लोन चुकाया है। इस बात की जानकारी उन्होंने ब्लॉग लिखकर दी है। अमिताभ बच्चन ने लिखा: "वादा पूरा किया गया। बिहार के जिन किसानों का लोन बकाया था, उनमें से 2100 किसानों को चुना गया और ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) के साथ उनके लोन को चुकाया गया।

 

 

इनमें से कुछ किसानों को 'जनक' (अमिताभ बच्चन का बंगला) पर बुलाया गया और व्यक्तिगत तौर पर अभिषेक बच्चन और श्वेता के हाथों दिया गया।"

 


अमिताभ ने इससे पहले लिखा था: "उन किसानों के लिए यह गिफ्ट है, जो लोन चुकाने में असमर्थ हैं। वे लोग अब बिहार राज्य से होंगे।" यह पहला मौका नहीं है जब अमिताभ बच्चन ने किसानों की मदद की है।

 

 

पिछले साल भी उन्होंने उत्तर प्रदेश के हजारों किसानों का लोन चुकाया था। 76 साल के इस एक्टर ने यह भी लिखा कि एक और वादे को पूरा किया गया है। वहीं बिग बी ने लिखा- 'एक और वादा पूरा करना है। बहादुर दिलों जिन्‍होंने देश के लिए पुलवामा में अपनी जान कुर्बान कर दी, उनके परिवार और पत्नियों को आर्थिक मदद। सच्‍चे शहीद।' 

 

Konika