ऐसी दिखती हैं एक्टर कुणाल कपूर की पत्नी, अमिताभ बच्चन के भाई की हैं बेटी

8/3/2019 11:52:15 AM

बॉलीवुड तड़का. बॉलीवुड के कई ऐसे सितारें भी हैं जो बहुत कम अपनी फैमिली के साथ नजर आते हैं। अनिल कपूर और सनी देओल कभी-कभी अपनी पत्नी के साथ पार्टियों में नजर आते हैं। इन्हीं में एक नाम और है कुणाल कपूर का। कुणाल को फिल्म 'रंग दे बसंती' से पहचान मिली थी। लेकिन वह बॉलीवुड में बहुत ज्यादा सफल नहीं हुए। हाल ही में कुणाल को पत्नी नैना बच्चन के साथ मुंबई में एक रेस्टारेंट के बाहर देखा गया। 

कुणाल कपूर का जन्म 18 अक्टूबर 1977 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता, राजकिशोर कपूर कंस्ट्रक्शन बिजनेस में थे और उनकी मां सिंगर और हाउस वाइफ हैं। उनके माता-पिता मूल रूप से अमृतसर, पंजाब के हैं। कुणाल की दो बहनें हैं गीता और रेशमा। 

 

फरवरी 2015 में, उन्होंने एक निजी पारिवारिक समारोह में अमिताभ बच्चन की भतीजी नैना बच्चन से शादी की। नैना बच्चन के पिता अजीताभ बच्चन बॉलीवुड के शाहंशाह अमिताभ बच्चन के भाई हैं। 

 

Smita Sharma