शुरू हुई भगवान जगन्नाथ पुरी की यात्रा, अमिताभ बच्चन ने फैंस को दी जानकारी

7/12/2021 5:39:12 PM

मुंबई. भगवान जगन्नाथ पुरी की यात्रा आरंभ हो चुकी है। लोग हर साल इस रथयात्रा का इंतजार करते हैं। इस यात्रा में  जगन्नाथ के साथ उनके बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा का रथ भी निकलता है। इस रथयात्रा का हिंदू धर्म में बहुत मान है।   एक्टर अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। 

PunjabKesari
अमिताभ ने लिखा- 'इस साल 12 जुलाई को रथ यात्रा शुरू हो रही है। 11 जुलाई 2021 को 7 बजकर 47 मिनट पर द्वितीय तिथि शुरू हुई और 12 जुलाई को 8 बजकर 19 मिनट तक ये रहेगी। जगन्नाथ पुरी मंदिर में श्री जगन्नाथ जी, बलभद्र जी और सुभद्रा जी पूजनीय है।' फैंस इस ट्वीट को खूब लाइक कर रहे हैं।

 PunjabKesari
बता दें इस यात्रा में हर साल लाखों लोग शामिल होते हैं लेकिन इस बार कोरोना के कारण 144 धारा लगाई गई है। यात्रा में सिर्फ पुजारी और पुरोहित ही शामिल होंगे जिन्होंने टीका लगवाया हुआ है। ये उत्सव भगवान जगन्नाथ के अपने भाई बहनों के साथ गुंडिचा मंदिर की वार्षिक यात्रा के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News