नव्या नवेली ने किया ऑनस्क्रीन डेब्यू, फॉर्मल लुक में नजर आई अमिताभ की नातिन

7/16/2022 10:28:33 AM

मुंबई. एक्टर अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा फेमस स्टारकिड्स में से एक है। नव्या भले ही फिल्मी दुनिया से दूर है लेकिन जल्द ही एक्टिंग शुरू करने वाली है। नव्या ने कोई फिल्म तो साइन नहीं की है, लेकिन एक टीवी ऐड में नजर आएगी, जिसका वीडियो नव्या ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 


नव्या ने हेयर-केयर रेंज के लिए अपने नए ब्रांड एंडोर्समेंट का टीजर शेयर किया है, जिसमें वह पिंक ब्लेजर में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से नव्या ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। नव्या कुर्सी पर बैठी हुई है और सामने लैपटॉप रखा हुआ है। नव्या सेल्फ वर्थ पर बात करती दिख रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए नव्या ने लिखा- 'सेल्फ वर्थ का मतलब क्या है? अधिक जानने के लिए बने रहें।' फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Navya Naveli Nanda (@navyananda)

बता दें नव्या के छोटे भाई अगस्त्य नंदा भी फिल्म 'द आर्चीज' से अपने अभिनय की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। फिल्म में सुहाना खान और खुशी कपूर भी बॉलीवुड कर रही हैं। जोया अख्तर इस फिल्म को डायरेक्ट कर रही है। यह फिल्म 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Content Writer

Parminder Kaur