आखिर क्यों कैमरे के सामने बिग बी की नातिन नव्या ने छिपाया अपना मुंह

7/6/2017 4:12:23 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ जाती है।

हाल ही में नव्या एक बार फिर कैमरे में स्पॉट है गई है।

दरअसल, नव्या अपने फ्रैंड के साथ बाहर कहीं डिनर करने गई थी कि कैमरे में अपने फ्रैंड के साथ कैद हो गई।

इन फोटोज में नव्या अपने फ्रैंड के साथ गाड़ी में बैठे हुए अपना मुंह छुपाती हुई नजर आ रही हैं।

एेसा पहली बार नहीं हुआ है कि नव्या इस तरह कैमरे में कैद हुई है। हमेशा नव्या कैमरे के सामने से मुस्कुराते हुए चुपचाप निकल जाती हैं।

लेकिन इस बार नव्या ने जैसे ही कैमरा की तरफ देखा तो उसने और उसके फ्रैंड ने अपना मुंह छुपा लिया।

बता दें कि नव्या कुछ समय पहले भी इसी लड़के के साथ नज़र आई थीं।

उस दौरान तो नव्या मुस्कुराती नज़र आईं लेकिन इस मिस्ट्री ब्वॉय ने अपना मुंह छिपा लिया था

लेकिन इस बार हैरानी इस बात की हुई कि नव्या भी कुछ इस तरह कैमरे से बचती नज़र आईं हैं।