अब अमिताभ बच्चन की बढ़ाई गई सुरक्षा, Y के बाद अब मिली X कैटेगरी की सिक्योरिटी

11/2/2022 4:32:12 PM

मुंबई: बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों की सुरक्षा को मुंबई पुलिस और राज्य सरकार बढ़ा रही हैं।बीते दिन सलमान खान को वाई प्लस कैटेगिरी की सुरक्षा दी गई थी। वहीं अब बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक बिग बी सिक्योरिटी को वाई कैटेगिरी से बढ़ाकर एक्स कैटेगिरी कर दिया गया है।


सूत्र के मुताबिक बड़े एक्टर्स किसी ना किसी तरह का थ्रेट रहता है इसी वजह से उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके पहले बच्चन को मुंबई पुलिस की सामान्य सुरक्षा दी गई थी।



अमिताभ के अलावा महाराष्ट्र गवर्नमेंट ने बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को भी X कैटेगरी की सिक्योरिटी दी हुई है। जिसके मुताबिक अक्षय कुमार को 3 पुलिस वाले तीन अलग- अलग शिफ्ट में सुरक्षा कवर देते हैं।



बीते दिन सलमान खान की सिक्योरिटी में इजाफा किया गया था। दरअसल लगातार दिल्ली पुलिस से सलमान खान की धमकी से जुड़ी कई जानकारी मिल रही थी। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में गिरफ़्तार कई आरोपियों ने भी सलमान ख़ान को लेकर कई खुलासे किए थे.।इसी को देखते हुए राज्य सरकार ने सलमान खान की सिक्योरिटी बढ़ाकर  Y+ कैटेगरी की कर दी है।

इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट की रिपोर्ट के आधार पर दी जाती है सिक्योरिटी

किसी भी शख्स को सिक्योरिटी कवर दिया जाए या नहीं इसके लिए उस स्टेट का इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट रिपोर्ट बनाता है। यह पता लगाया जाता है की उस शख्स को कितना खतरा है। रिपोर्ट के आधार पर ही सिक्योरिटी दी जाती है।

Content Writer

suman prajapati