पुनीत राजकुमार को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, वीडियो शेयर कर की दिवंगत की आखिरी फिल्म की तारीफ

11/10/2022 5:27:03 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. कन्नड़ स्टार पुनीत राजकुमार पिछले साल 29 अक्टूबर को इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। उनके निधन फिल्म इंडस्ट्री को तो बड़ी क्षति हुई ही, साथ ही उनके चाहने वालों को भी बड़ा झटका लगा। अब एक्टर के निधन को एक साल से ज्यादा का समय हो गया है। हालांकि, वह आज भी अपने चाहने वालों के दिलों में जिंदा हैं। हाल ही में महानायक अमिताभ बच्चन पुनीत राजकुमार को याद करते हुए इमोशनल हो गए।


दरअसल, अमिताभ बच्चन ने पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म को अपने पोस्ट के जरिए प्रमोट किया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कह रहे है- नमस्कार..मैं अमिताभ बच्चन..पुनीत राजकुमार के बारे में बात कर रहा हूं। यह बहुत मुश्किल है, उनके बारे में पास्ट टेंस में बात करना। उनके बारे में एक चीज बहुत अट्रैक्टिव थी कि वह हमेशा, हर जगह हंसते नजर आते थे। इसके बाद वह एक्टर की आखिरी फिल्म गंधडा गुड़ी को प्रमोट करते नजर आते हैं और फैंस को भी देखने की अपील करते हैं।

 


पुनीत राजकुमार की पत्नी ने ट्विटर पर यह वीडियो शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा- 'आपके शब्दों के लिए धन्यवाद अमिताभ बच्चन सर।' 


बता दें, पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म गंधडा गुड़ी कर्नाटक की वाइल्डलाइफ की डॉक्युमेंट्री के तौर पर बनाई गई है। कर्नाटक राज्य की बायो डाइवर्सिटी को दिखाया गया है।  

Content Writer

suman prajapati