बिहार में आई बाढ़ से बने जख्मों को भरने के लिए अमिताभ बच्चन ने दिए 51 लाख, लिखा पत्र

10/9/2019 8:55:29 PM

मुंबईः बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने काम के अलावा सोशल सर्विस के लिए भी लगातार चर्चा में बने रहते हैं. सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने बिहार सरकार को 51 लाख रुपए की राशि दान दी है। ये राशि सीधे मुख्यमंत्री आपदा कोष में डोनेट की गई है। अमिताभ बच्चन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक पत्र भी लिखा जो चार अक्टूबर का है। पत्र में बताया गया है कि भारी बारिश के बाद राजधानी पटना में हुए जल जमाव और तबाही से उबरने में मदद के लिए उनकी ओर से ये राशि दी गई है।

बता दें अमिताभ एक ऐसे नायक हैं जिन्होंने पटना व बिहार के अन्य जिलों में आई बाढ़ को लेकर मदद का हाथ बढ़ाया है।
 
अमिताभ बच्चन ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 51 लाख का चेक बिहार सरकार को सौंपा है।

अमिताभ के प्रतिनिधि विजय नाथ मिश्र ने आज उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार से मुलाकात की और 51000 रुपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किया।

Pawan Insha