ना हाॅस्पिटल में हुए एडमिट..ना हुई एंजियोप्लास्टी.. एकदम फिट एंड फाइन हैं अमिताभ बच्चन, बोलें- फर्जी खबर है भाई

3/16/2024 1:30:06 PM

मुंबई:  सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर शुक्रवार की दोपहर एक ऐसी खबर सामने आई जिसने हर किसी को चिंता में डाल दिया। खबर थी कि बिग बी को हाॅस्पिटल में भर्ती करवाया गया है और उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है। इस खबर ने हर किसी को हैरान-परेशान कर दिया था। वहीं अब  स्वास्थ्य खराब होने संबंधी अटकलों को अमिताभ बच्चन ने खारिज कर दिया है। जी हां, ना तो बिग बी हाॅस्पिटल में भर्ती हुए थे और ना ही उनकी कोई एंजियोप्लास्टी हुई।

दरअसल, अस्पताल जाने की खबरें सामने आने के कुछ घंटों बाद शाम को इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) में माझी मुंबई बनाम टाइगर्स ऑफ कोलकाता के बीच मैच के दौरान अमिताभ बच्चन को बेटे अभिषेक के साथ स्पाॅट किया गया। जहां वह सचिन तेंदुलकर और अभिषेक बच्चन के साथ स्टेडियम में बैठे नजर आ रहे हैं।

 

इस दौरान मीडियाकर्मियों ने अमिताभ बच्चन से तबीयत को लेकर सवाल किया तो बिग बी ने कहा- 'मैं एकदम ठीक हूं। ये सब फेक न्यूज है।' इसके बाद वह मुस्कुराते हुए इवेंट से चले जाते हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो को देख फैंस खुश हो गए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

 

बता दें कि खबर आई थी अमिताभ बच्चन की तबीयत ठीक नहीं है।उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है। उनके पैर में खून का थक्का जम गया था।
काम की बात करें तो बिग बी जल्द ही प्रभास के साथ 'कल्कि 2898AD',रजनीकांत संग 'थलाइवर170' और रणबीर कपूर की फिल्म संग 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 देव' में नजर आने वाले हैं। 

Content Writer

Smita Sharma