जिनको खून पसीने से सींचा उन बच्चों ने ही बूढ़े माता-पिता को ठुकराया तो छलके अमिताभ के आसूं,बोले-''कष्ट होता है जब संतान ऐसा करती''

10/22/2021 10:59:33 AM

मुंबई: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों रियालिटी किव्ज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 13वें सीजन सीजन देशभर के लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। बिग बी अपने अंदाज से एक बार फिर लोगों का दिल जीत रहे हैं। शो में बिग बी कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती करने के साथ-साथ कुछ रोचक किस्से भी सुनाते हैं। शो में आम जनता के अलावा अलग-अलग फील्ड के सेलेब्स भी नजर आते हैं।

अब तक शो में फराह खान, दीपिका पादुकोण, रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा समेत कई स्टार्स नजर आ चुके हैं। वहीं ‘शानदार शुक्रवार’ सिंगर सोनू निगम और शान मंच पर पहुंचेंगे।

सिंगर सोनू निगम और शान गेम शो में बुजुर्गों के लिए हिस्सा लेने वाले हैं जिनको उनके ही बच्चों ने ठुकरा दिया है।  शो के दौरान बूढ़े माता-पिता का दर्द और आंसू ‘सदी के महानायक’ से नहीं देखे जाते और वह कहते हैं कि ऐसा देख सच में बेहद दुख होती है। हाल ही में शो का प्रोमो वीडियो सामने आया है। इस दौरान हॉट सीट पर मौजूद सिंगर शान कहते हैं-‘वो माता-पिता जिनकी वजह से हम आज इस दुनिया में हैं यदि हम उनका ही ख्याल न रखें तो फिर हमारी जिंन्दगी तो व्यर्थ ही हुई।'

इस दौरान वह माता पिता जिनको उनके बच्चों ने बेसहारा छोड़ दिया है, वो अपनी कहानी बताते हैं, जिसको सुनने के बाद वहां बैठे दर्शक भी इमोशनल हो जाते हैं। उन लोगों का दर्द सुनकर अमिताभ कहते हैं- 'कष्ट होता है जब माता-पिता के साथ संतान ऐसा करती है।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

 

सोनू आगे कहते हैं- 'अगर वे उनका साथ दे सकें तो ऐसे घरों में वरिष्ठ नागरिक अपना बुढ़ापा गरिमा और सम्मान के साथ बिता सकते हैं।' इस प्रोमो को शेयर कर लिखा-बुजुर्गों को दिलवाने उनका सम्मान #KBC13 के मंच पर आ रहे हैं सोनू निगम और शान। बता दें कि गेम शो केबीसी लागातार सुर्खियों में बना हुआ है।हाल ही में सीजन का दूसरा करोड़पति मध्यप्रदेश के साहिल अहिरवाल बने हैं।
 

Content Writer

Smita Sharma