आंखों पर मोटा चश्मा और स्टाइलिश मास्क, लॉकडाउन खुलने के बाद इस अंदाज में काम पर निकले अमिताभ बच्चन

6/14/2021 12:14:37 PM

मुंबई. कोरोना वायरस के कारण राज्य सरकारों अपनी-अपनी स्टेट में लॉकडाउन लगा दिया था। अब कोरोना वायरस के केसों में कमी देखने को मिल रही है। जिसके चलते लॉकटाउन खुल रहे हैं। मुंबई में भी लॉकडाउन खुल गया है। लॉकडाउन खुलने के बाद एक्टर अमिताभ बच्चन भी काम पर निकल गए हैं। एक्टर ने तस्वीर शेयर कर जानकारी दी है।


तस्वीर में अमिताभ कार में नजर आ रहे हैं। एक्टर ऑफ व्हाइट और ब्लैक आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं। फेस मास्क और शेड्स से एक्टर ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। तस्वीर शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा- सुबह के 7 बजे, काम पर जाते हुए। लॉकडाउन 2.0 के बाद शूटिंग का पहला दिन। PANGOLIN मास्क के साथ और अभिव्यक्ति- "हर दिन, हर तरीके से चीजें बेहतर और बेहतर होगी। फैंस इन तस्वीर को खूब प्यार दे रहे हैं।


काम की बात करें तो अमिताभ बहुत जल्द फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। इसमें अमिताभ के साथ आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और मौनी रॉय नजर आएंगे। इसके अलावा अमिताभ 'झुंड', 'चेहरे', 'मेडे', 'गुड बाय' और 'द इंटर्न' जैसी फिल्मों में भी दिखाई देंगे।

Content Writer

Parminder Kaur