UP के प्रवासी मजदूरों को घर भेजेंगे अमिताभ बच्चन, रोजाना 4500 फूड पैकेट भी बांट रहे हैं बिग बी

5/27/2020 9:03:08 AM

मुंबई: कोरोना वायरस की वजह से हुए लाॅकडाउन के कारण लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लाॅकडाउन से सबसे ज्यादा परेशान प्रवासी मजदूर हैं, जो अपने परिवार से दूर फंसे हैं और लॉकडाउन के इन दिनों उनके पास काम भी नहीं हैं। इन लोगों के लिए मुंबई में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद मसीहा बने हुए हैं। वहीं अब इस कड़ी में इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम भी जुड़ गया है।

 

PunjabKesari

सोनू सूद के बाद बिग बी भी प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजने का इंतजाम कर रहे हैं। खबर है कि जल्द मुंबई से 10 बसें उत्तर प्रदेश के मजदूरों के लिए रवाना होंगी।जानकारी के मुताबिक, टीम इस गुरुवार को हाजी अली से यूपी के लिए 10 से ज्यादा बसें भेजने के लिए प्लानिंग कर रही है। 

PunjabKesari

लाॅकडाउन में अमिताभ और उनकी टीम भी लगातार लोगों की मदद कर रही हैं। फूड पैकेट्स, ड्राई फूड पैकेट्स, पानी की बोतल, चप्पल आदि चीजें प्रवासी मजदूरों में बांटी जा रही हैं, जो मुंबई से बाहर जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक 8 मार्च से वह मुंबई में कई जगह रोज 4500 फूड पैकेट्स बंटवा रहे हैं। इसमें हाजी अली दरगाह, एनटॉप हिल, धारावी और जुहू जैसी जगहें शामिल हैं। अमिताभ बच्चन ने करीब 10 हजार ड्राई राशन पैकेट 10 हजार परिवार में बांटे हैं। इसमें एक महीने का राशन शामिल है।

PunjabKesari


कोरोना वाॅरियर्स की भी कर रहे हैं मदद 


इसके साथ ही अमिताभ कोरोना वॉरियर्स की भी लगातार मदद कर रहे है। उन्होंने हाल ही में मुंबई में कई जगह 20 हजार पीपीई किट्स और फूड पैकेट्स डोनेट किए हैं। अमिताभ कई सरकारी प्रोजेक्टस के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जिससे लोगों को इस महामारी के बारे में जागरूक किया जा सके। एजेंसियों और लोकल अधिकारियों की सहायता से अमिताभन की टीम अभी तक अनगिनत मास्क, सैनिटाइजर और 20 हजार से भी ज्यादा पीपीई किट्स मुंबई के अस्पतालों में बांट चुकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News