अमिताभ बच्चन से लेकर अनुपम खेर समेत इन स्टार्स ने फैंस को दी ईद की मुबारकबाद

8/12/2019 12:12:37 PM

मुंबई: आज पूरे भारत में Eid-Al-Adha का त्योहार मनाया जा रहा है। गर कोई एक-दूसरे को इस त्योहार की शुभकामनाएँ दे रहा है। ऐसे में बाॅलीवुड इंडस्ट्री कैसे पीछे रह सकता है। यही वजह है कि सुबह से ही स्टार्स अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद देने में जुटे हुए हैं। अमिताभ बच्चन, अमुपम खेर और रितेश देशमुख समेत कई स्टार्स ने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी। 

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर फैंस को ईद मुबारक कहा।

अनुपम खेर

अनुपम खेर ने एक तस्वीर शेयर कर  ईद की शुभकामनाएं दी हैं। अनुपम ने लिखा, ईद मुबारक हो... ऊपर वाला सबको खुश रखे।

ऋषि कपूर

एक्‍टर ऋषि कपूर ने भी फैंस को ईद की शुभकामनाएं दी है। उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट को री-ट्वीट किया। 

अनुभव सिन्‍हा 
 

डायरेक्‍टर अनुभव सिन्‍हा ने भी लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी हैं।


सुनील ग्रोवर

काॅमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर ने ईद की बधाईयां देते हुए लिखा- 'ईद मुबारक, मेरी तरफ से आप सब को ढे़र सारा प्यार और शुभकामनाएं।'

हुमा कुरैशी

हुमा कुरैशी ने भी ईद के मौके पर अपने सभी फैंस को मुबारकबाद दी है। इसके साथ ही हुमा ने इस बात की भी दुआ की कि, हर जगह अमन और चैन कायम रहे।


अतुल अग्निहोत्री

सलमान खान के जीजा अतुल अग्निहोत्री ने ईद की शुभकामनाएं अपने फैंस के लिए भेजी हैं। उन्होंने बड़ी ही खूबसूरत तस्वीर शेयर कर फैंस को  ईद मुबारक कहा।

 

गौहर खान

एक्ट्रेस गौहर खान ने भी फैंस को ईद की मुबारकबाद दी हालांकि वह खुश नजर नहीं आ रही हैं। उन्‍होंने ट्वीट कर बताया-'जब कोई व्‍यक्‍त‍ि अपने करीबियों से एक हफ्ते से ज्यादा समय से बात नहीं कर पा रहा हो तो वो ही इसका दर्द समझ सकता है। शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक बेचैनी! मैं इस ईद पर दुखी हूं। बहुत बहुत दुखी। हर रोते हुए दिल के लिए। बिल्कुल मेरी तरह। मैं कश्मीर में अपने प्रियजनों के लिए नहीं बल्कि सभी के लिए प्रार्थना करती हूं।'

रितेश देशमुख

एक्टर रितेश देेशमुख ने भी ट्वीटर के जरिए ईद की दिली शुभकामनाएं दी हैं। रितेश ने अपने फैंस को ईद मुबारक कहा।

सोफी चौधरी

एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने भी ट्वीट करके अपने सभी फैंस को ईद मुबारक कहा है। जिसके साथ उन्होंने सबकी सलामती की दुआ भी की है।

Smita Sharma