अमिताभ बच्चन की तबियत खराब: कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट बिग बी,आनन फानन में सुबह हुई एंजियोप्लास्टी

3/15/2024 5:37:42 PM


मुंबई: बाॅलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बिग बी की तबियत खराब बताई जा रही है जिसके चलते उन्हें  मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन की एंजियोप्लेस्टी की गई है।

 

 

एक रिपोर्ट के मुताबिक बिग बी को कड़ी सुरक्षा के बीच आज तड़के (6 बजे) अस्पताल में भर्ती कराया गया ताकि उनकी दिल की सर्जरी हो सके। सर्जरी में हृदय की मासपेशियों तक बल्ड सप्लाई करने वाली रक्त वाहिकाओं को खोला जाता है। 

 

सर्जरी के बाद किया ट्वीट 

 उन्होंने दोपहर में सर्जरी के बाद एक्स पर पोस्ट किया था-"हमेशा ग्रेटिट्यूडय" माना जा रहा है कि सर्जरी के बाद अमिताभ ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस के प्रति आभार व्यक्त किया है। 


 

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के सेट पर लगी थी अमिताभ को चोट

2018 की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में एक एक्शन सीन करते समय उन्हें कंधे पर चोट आई थी। हालांकि यह चोट गंभीर नहीं थी। 

 


KBC 14 की शूटिंग के दौरान कट गई थी पैर की नस

2022 में कौन बनेगा करोड़पति 14 की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन के पैर की नस एक मेटल के टुकड़े से कट गई थी। सेट पर उनके काफ मसल से खूब खून बहा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।


दो बार कोविड पाॅजिटिव 

अमिताभ ने 2020 में ट्वीट करके जानकारी दी थी कि वो कोविड संक्रमित हो गए हैं। उनके बेटे अभिषेक भी पॉजिटिव थे। इलाज के लिए दो महीनों तक बिग बी हॉस्पिटलाइज थे। इसके बाद 2022 में भी अमिताभ कोविड से संक्रमित हुए थे।


 

Content Writer

Smita Sharma