'ठग्स..' के सेट से तस्वीरें लीक, बिग बी और फातिमा का लुक आया सामने

3/20/2018 4:19:27 PM

मुंबई: यशराज बैनर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग इन दिनों राजस्थान में चल रही हैं। इस फिल्म में आमिर खान, अमिताभ बच्चन, फातिमा सना शेख और कैटरीना कैफ मुख्य किरदारों में आएंगे। फिल्म के निर्माता एक्टर्स के लुक को छिपाने की कोशिश में लगे हैं। लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद एक्टर्स का लुक लीक हो गया है। अब राजस्थान के सेट से अमिताभ और फातिमा की कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं।

 

एक तस्वीर सामने आई है जिसमें फातिमा बिग बी के बगल में बैठी हुई नजर आ रही हैं। ये फोटो राजस्थान के मेहरानगड़ किले की बताई जा रही है। जहां एक्टर कुर्सी पर बैठे हुए हैं, वहीं बगल में फातिमा बैठी हैं।

 

वहीं दूसरी तस्वीर में एक्ट्रैस के हाथ में मिरर है। फातिम वॉरियर लुक में नजर आ रही हैं। ये दोनों तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ये फोटो फातिमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। वे फाइट सीन के लिए तैयारी करती नजर आ रही हैं।

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में अमिताभ शॉट के बाद आराम करते दिख रहे हैं।

 

Punjab Kesari