Republic Day 2021:हाथों में तिरंगा थाम अमिताभ सोनू समेत इन स्टार्स ने दी 72 वें गणतंत्र दिवस की बधाई

1/26/2021 11:20:02 AM

मुंबई: आज देश 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। यह वही दिन है जिस दिन हमारे देश को अपना संविधान मिला था। इसके बाद भारत देश एक गणतंत्र देश बना। 72वें गणतंत्र दिवस पर पूरे देश में हर्षोउल्लास देखने को मिल रहा है।  बाॅलीवुड स्टार्स ने भी भारत के 72 वें गणतंत्र दिवस पर ट्वीट पर लोगों को बधाई दे रहे हैं।

PunjabKesari

 

अमिताभ बच्चन

शहंशाह अमिताभ बच्चन ने  राष्ट्रीय झंडा थामे ट्विटर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-'26 जनवरी .. गणतंत्र दिवस
सुख शांति समृद्धि और .. सुरक्षित रहें .. सुरक्षित रहें।'

PunjabKesari 
 

जॉन अब्राहम

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम ने गणतंत्र दिवस पर बधाई दी। इसके साथ ही बेहद खास अनाउंसमेंट भी की। जॉन अब्राहम ने ट्विटर अकाउंट पर तिरंगा थामे तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा- 'तन मन धन से बढ़कर जन मन गण।#SatyamevaJayate2 की टीम हर किसी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।आपसे 14 मई 2021 को इस ईद सिनेमाघरों में मिलेंगे।'

 

PunjabKesari

 

सनी देओल


सनी देओल ने लिखा-'सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें। आइए, हम सब मिलकर देश में शांति, समरसता और सामाजिक सौहार्द के लिए एकजुट रहने का संकल्प लें और देश के निरंतर विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।'

PunjabKesari

मनोज बायपायी

मनोज बायपायी ने तिरंगे के साथ तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया-'हैप्पी रिपब्लिक डे।'

 

रकुल प्रीत सिंह 

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने भी ट्वीट लिखा-'सभी को गणतंत्र दिवस मुबारक हो।  मैं आशा करती हूं और प्रार्थना करती हूं कि हम अपने कर्तव्यों के अधिकारों को सही अर्थों में समझें और अपने देश को बेहतर स्थान बनाने के लिए उनका प्रयोग करें । जय हिंद।' 

PunjabKesari

 

सोनू सूद

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने तिरंगे के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा -'जीवन बदलने की शपथ। गणतंत्र दिवसकी शुभकामनाएं'

PunjabKesari

तापसी पन्नू

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए ट्ववीट किया और लिखा- '72 वें गणतंत्र दिवस पर  बधाई और उम्मीद है कि हम सभी अपने संविधान को उतना ही पढ़ते हैं और समझते हैं जितना हम इसे मनाते हैं । हमें वास्तव में जो हैं, उससे अधिक देशभक्त होने में मदद करेंगे।' 

 

कंगना रनौत

बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इस खास मौके पर एक वीडियो शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा-'इस गणतंत्र दिवस पर अपने संविधान को पता है और आप कैसे स्वतंत्रता मिली, बहुत से लोगों को पीआर का बहुत कुछ किया और क्रेडिट भी हमारे इतिहास मुड़ लिया, लेकिन योग्य लोगों को बस अपनी जान दे दी वे स्पष्ट रूप से किसी भी पीआर नहीं कर सका।'
 

PunjabKesari

मिनाक्षी शेषाद्री 

PunjabKesari

दिलजीत दोसांझ

PunjabKesari

सोनल चौहान


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News