कोरोना का शिकार हुए महानायक अमिताभ बच्चन और अभिषेक, मुंबई के नानावटी अस्तपाल में भर्ती

7/12/2020 8:13:21 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की पुष्टि एक्टर ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए की है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर दोनों स्टार्स को मुंबई के नानावटी अस्तपाल में भर्ती कराया गया है।

PunjabKesari


अमिताभ बच्चन ने इस बात की जानकारी देते हुए ट्वीट कर लिखा, ''मुझे जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। अस्पताल में भर्ती हो गया हूं। अस्पताल अधिकारियों को सूचना दे रहा है। परिजनों और स्टाफ की भी जांच करा ली गई हैं। उनकी रिपोर्ट का इंतजार है। पिछले दस दिन में मेरे संपर्क में आने वाले लोगों से भी अनुरोध है कि वे अपनी जांच करा लें।''

 

अमिताभ के कुछ देर बाद अभिषेक बच्चन का ट्वीट सामने आया। उन्होने लिखा, ''आज मैं और पिता दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए। हम दोनों को हल्के लक्षण के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  हमने सभी आवश्यक अधिकारियों को सूचित कर दिया है और हमारे परिवार और कर्मचारियों सभी की जांच करा रहे हैं। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे शांत रहें और घबराएं नहीं। धन्यवाद।''

 

अभिषेक ने अगले ट्वीट में लिखा, ''बीएमसी संपर्क में रही है और हम उनका अनुपालन कर रहे हैं।''


 

बता दें अमिताभ और अभिषेक बच्चन के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद नेता और अभिनेता उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।  
  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

suman prajapati


Recommended News

Related News