Bachchan''s Diwali: सजधज कर पति और बेटी संग पूजा के लिए पहुंची ऐश्वर्या,  सास-ससुर संग पुराने घर ''प्रतीक्षा'' में सेलिब्रेट की दीवाली

11/5/2021 10:59:12 AM

मुंबई: दुनियाभर में 4 नवंबर को रोशनी का त्योहार दीवाली धूमधाम से मनाया गया। आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक ने इस खास दिन को मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

कपूर फैमिली से लेकर बच्चन परिवार तक हर कोई दीवाली के रंग में रंगा नजर आया। स्टार्स ने अपनी दीवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। वहीं बच्चन फैमिली ने इस बार दीवाली पर लक्ष्मी पूजा अपने जलसा बंगले में नहीं बल्कि प्रतीक्षा बंगले में की।

इस मौके पर पूरा बच्चन परिवार सजधजकर और कारों में बैठकर प्रतीक्षा बंगला पहुंचा। बच्चन फैमिली की कई सारी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अमिताभ बच्चन के साथ पत्नी जया बच्चन और नाती अगस्त्य नंदा  भी नजर आए।

वहीं अभिषेक बच्चन पत्नी और बेटी के साथ एक ही कार में दिखे। इस दौरान बच्चन फैमिली की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन ने  सबका ध्यान खींचा।

सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय व्हाइट एंड स्लिवर आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप,रेड लिपस्टिक और ओपन हेयर्स बच्चन बहू के लुक को चार चांद लगा रहे हैं।

वहीं आराध्या भी गुलाबी लिपस्टिक और खुले बालों में खूबसूरती में मम्मी ऐश्वर्या राय को टक्कर देती नजर आ रही है। मां बेटी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। 

ऐश्वर्या, अभिषेक और आराध्या दीवाली से एक दिन पहले ही मुंबई लौटे हैं। बुधवार शाम उन्हें एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए क्लिक किया गया। ऐश्वर्या ने जहां प्रिंटेड ड्रेस पहनी थी, वहीं अभिषेक ने पिंक स्वेटशर्ट और ग्रे पैंट पहनी थी। आराध्या को ब्लैक पैंट के साथ प्रिंटेड पिंक स्वेटशर्ट में देखा गया। परिवार ने एयरपोर्ट पर पपराजी को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)

काम की बात करें तो अभिषेक ने अमेज़ॅन प्राइम वीडियो सीरीज़ ब्रीद: इनटू द शैडो के नए सीज़न की शूटिंग शुरू की। अभिषेक के पास दासवी और बॉब बिस्वास भी पाइपलाइन में हैं। वहीं ऐश मणिरत्नम द्वारा निर्देशित पोन्नियिन सेलवन में नजर आएंगी। 


 

Content Writer

Smita Sharma